पेड़ की छांव में बैठने को लेकर मारपीट
कानपुर : सेंट्रल स्टेशन पर पेड़ की छांव में बैठने को लेकर शुक्रवार को चार लोगों के बीच मारपीट हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 07:59 PM (IST)
कानपुर : सेंट्रल स्टेशन पर पेड़ की छांव में बैठने को लेकर शुक्रवार को चार लोगों के बीच मारपीट हो गई। जीआरपी ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सिटी साइड की तरफ पीपल के पेड़ के नीचे हमीरपुर के अशोक सिंह, दरभंगा के रंजीत मिश्रा, मैनपुरी निवासी आदित्य तिवारी और फैजाबाद के हरीलाल मिश्रा बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तरफ धूप आ गई। हटने की बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चारों आपस में भिड़ गए। मारपीट की सूचना पर जीआरपी पहुंच गई और सभी को गिरफ्त में लिया। आदित्य व रंजीत का कहना था कि अशोक सिंह से थोड़ा हटने को कहा था पर वह राजी नहीं हुआ। इसी बात पर मारपीट हो गई। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें