Move to Jagran APP

जाधव की रिहाई को कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

जागरण संवाददाता, कानपुर : भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने गलत तरीके से गिर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 01:01 AM (IST)
जाधव की रिहाई को कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
जाधव की रिहाई को कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

जागरण संवाददाता, कानपुर : भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया। अब फांसी की सजा भी सुना दी। उनकी रिहाई की दुआ करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में पाकिस्तान के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पं. संतोष शुक्ला ने कराया।

prime article banner

महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जाधव की रिहाई के बाद पुन: हवन-यज्ञ कर 101 किलो पंचामृत का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जाधव की रिहाई के प्रयास करे। पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित कर सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हर तरह के संबंध खत्म करे। यज्ञ में शंकरदत्त मिश्र, सोहेल अंसारी, अब्दुल मन्नान, महेश दीक्षित, आलोक मिश्रा, कमल जायसवाल, कृपेश त्रिपाठी, नरेशचंद त्रिपाठी, दिनेश बाजपेयी, इखलाक अहमद डेविड, ग्रीनबाबू सोनकर, सैमुअल लकी सिंह, करमवीर सिंह, चंद्रमणि मिश्रा, संजय श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK