परिसीमन बदलवाने की जुगत में भाजपा
जागरण संवाददाता, कानपुर : स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी भाजपा परिसीमन को लेकर
जागरण संवाददाता, कानपुर : स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी भाजपा परिसीमन को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वार्डो के नव निर्धारित परिसीमन पर मंगलवार को गहन मंथन कर कार्यकर्ताओं से आपत्तियां मांगी गई। बुधवार को भी निकाय चुनाव प्रभारी दीपक सिंह, दक्षिण प्रभारी रघुराज सरन गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील बजाज और जिला मंत्री वीरेश त्रिपाठी ने इस संबंध में बैठक कर विचार विमर्श किया। अब तक आई आपत्तियों का अध्ययन किया और शासन के समक्ष प्रेषित करने के लिए बिंदु तय किए। इसमें आपत्तियां हैं कि विधानसभा के सीमांकन को न छेड़ा जाए। विधानसभा की सीमा में ही वार्डो को व्यवस्थित किया जाए। वार्डो को क्रमवार किया जाए। भविष्य में एक वोटर लिस्ट से लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव में मतदान की व्यवस्था होनी है, इसलिए ये सब जरूरी है।