Move to Jagran APP

सेवा कार्यो संग मनेगा दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष

जागरण संवाददाता, कानपुर : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष भाजपा सेवा कार्यो के साथ मनाएगी। आय

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 01:00 AM (IST)
सेवा कार्यो संग मनेगा दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष
सेवा कार्यो संग मनेगा दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष

जागरण संवाददाता, कानपुर : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष भाजपा सेवा कार्यो के साथ मनाएगी। आयोजन के लिए गठित समिति की पहली बैठक में सोमवार को 25 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें देहदान, नेत्रदान से लेकर गरीबों की मदद के कई संकल्प लिए गए हैं।

loksabha election banner

भाजपा उत्तर जिला इकाई की बैठक सोमवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजन तय किए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ताओं के घर पार्टी के झंडे और 'मेरा घर, भाजपा का घर' के स्टीकर लगाए जाएंगे। मंडल स्तर पर रक्तदान और रक्त परीक्षण शिविर लगेंगे। जिला स्तर पर 'पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता वर्तमान परिप्रेक्ष्य में' विषय पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यालय में बुक, खिलौना और कपड़ा बैंक बनाया जाएगा। इसमें जो भी सामान आएगा, वह जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा जो भी नेत्रदान, अंगदान, देहदान करना चाहे, उनकी सूची तैयार की जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री सुनील बजाज ने नेत्रदान की घोषणा की। बैठक में पूनम कपूर, सत्येंद्र नाथ पांडेय, रमेशचंद कुरील, प्रमोद त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, दीपक सिंह, धर्मप्रकाश गुप्ता, रंजीता पाठक, संतोष शुक्ला, जगदीश तिवारी, कमल तिवारी, मुकेश भाटिया, वीरेश त्रिपाठी, अवधेश सोनकर, निर्मल मिश्रा, मंजीत सिंह, ऋषि गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.