कंछल अगले सप्ताह शुरू करेंगे कानपुर में सदस्यता
जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) अगले सप्ताह से कानपुर में सदस्यता अभ
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Apr 2017 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 17 Apr 2017 08:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) अगले सप्ताह से कानपुर में सदस्यता अभियान शुरू करेगा। इसके लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल खुद आएंगे। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष विनय द्विवेदी ने दी।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में हुए प्रांतीय सम्मेलन में तमाम बातों पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत करने की बात हुई है। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इसके लिए बाजारों में संपर्क किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के बाद प्रदेश के चुनाव भी होंगे। इसके अलावा सभी जिला इकाइयां जीएसटी में अधिकारियों को दिए गए असीमित अधिकारों का विरोध करेंगी और जिलाधिकारी के जरिए केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें