गंगा का जलस्तर स्थिर, बनने लगा बंधा
कानपुर : गंगा का जलस्तर भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास तीन दिन से स्थिर है। इसके चलते जलकल विभाग ने फि
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 01:01 AM (IST)
कानपुर : गंगा का जलस्तर भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास तीन दिन से स्थिर है। इसके चलते जलकल विभाग ने फिर से अस्थायी बंधा बनाना शुरू कर दिया है।
भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास गंगा का जलस्तर शनिवार से 356.7 फीट है। गंगा का जलस्तर स्थिर होने से जलकल विभाग ने सोमवार को नत्थापुरवा गांव की तरफ बन रहा अस्थायी बंधे का काम फिर शुरू कर दिया है। पानी बढ़ने के कारण अस्थायी बंधा पिछले दिनों डूब गया था और कई बालू की बोरियां बह गई थीं। जलकल महाप्रबंधक आरपी सिंह सलूजा ने बताया कि बंधा बनाने का काम शुरू करा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें