प्लास्टिक दाना समेत सुपरवाइजर गिरफ्तार
कानपुर दक्षिण : दादानगर में अर्पित गुप्ता की प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री है। तीन दिन पहले किदवई
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
कानपुर दक्षिण : दादानगर में अर्पित गुप्ता की प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री है। तीन दिन पहले किदवईनगर निवासी सुपरवाइजर विकास रायजादा ने उन्हें बताया कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे तो बताया कि काफी माल जल गया है। उन्हें शक हुआ तो पुलिस में माल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल की। उसने बताया कि पनकी स्थित सोम इंडस्ट्री के मालिक विकास गुप्ता को माल बेचा है। पुलिस ने वहां से करीब आठ लाख रुपये कीमत की 350 बोरियां बरामद की। मौके से विकास भाग निकला। इंस्पेक्टर राजवर्धन ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें