Move to Jagran APP

गंगा में शिकार से रोकने पर पथराव व फायरिंग

जागरण संवाददाता, कानपुर : गंगा में मछलियों का शिकार करने से रोकने पर शिकारियों ने गुरुवार देर रात नि

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
गंगा में शिकार से रोकने पर पथराव व फायरिंग
गंगा में शिकार से रोकने पर पथराव व फायरिंग

जागरण संवाददाता, कानपुर : गंगा में मछलियों का शिकार करने से रोकने पर शिकारियों ने गुरुवार देर रात निर्मल गंगा जलीय जीव जंतु सुरक्षा एवं सरंक्षण समिति के सदस्यों पर पथराव और फाय¨रग कर दी। जिसमें एक सदस्य घायल हो गया। सदस्यों ने बिठूर थाने में तहरीर दी है।

loksabha election banner

गुरुवार देर रात सीताघाट पर निर्मल गंगा जलीय जीव जंतु सुरक्षा एवं सरंक्षण समिति के अध्यक्ष उदयनारायण तिवारी व सदस्य गोलू मिश्र, साहिल खान, राजू दीक्षित गश्त पर थे। आरोप है तभी कुछ शिकारी गंगा में मछली पकड़ने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव करते हुए फाय¨रग कर दी। जिसमें समिति के सदस्य गोलू मिश्र घायल हो गए और आरोपी नावें लेकर फरार हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसएसआइ रामखिलाड़ी ने मौके पर सदस्यों से पूछताछ की। सदस्यों ने रमेल नगर निवासी शिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी एसओ अनिल चौबे ने बताया कि जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.