रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास
कानपुर : रायपुरवा में महिला ने रिश्तेदार पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने र
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
कानपुर : रायपुरवा में महिला ने रिश्तेदार पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मूल रूप से गाजीपुर निवासी महिला के अनुसार रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा में रहने वाले रिश्तेदार पंकज कुमार सिंह ने घर के पास ही किराए पर कमरा दिलाया था। आरोप है कि नौ फरवरी को पति की गैर मौजूदगी में पंकज ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध पर पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले वालों के दौड़ाने पर आरोपी भाग निकला। उधर कल्याणपुर निवासी महिला ने दहेज की मांग को लेकर पति अरुण कुमार व ससुरालीजनों पर मारपीट व अप्राकृतिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें