Move to Jagran APP

पानी भरने के विवाद में पथराव, 10 घायल

जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : नौबस्ता क्षेत्र के किदवई नगर में नल से पानी भरने के विवाद में दो चट

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
पानी भरने के विवाद में पथराव, 10 घायल
पानी भरने के विवाद में पथराव, 10 घायल

जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : नौबस्ता क्षेत्र के किदवई नगर में नल से पानी भरने के विवाद में दो चट्टा संचालक के परिजनों में पथराव के साथ लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

वाई ब्लाक किदवईनगर में चट्टा संचालक विजय कुमार व विनोद आसपास रहते हैं। दोनों ने मिलकर पानी का कनेक्शन लिया था। शुक्रवार को विजय की बेटी गुड़िया पानी भरने गई थी। तभी विनोद की पत्नी सुनीता ने गुड़िया की बाल्टी हटा अपनी बाल्टी लगा दी। इस पर कहासुनी के बाद दोनों और से ईंट पत्थर और डंडे चलने लगे। मारपीट में विजय पक्ष से पत्नी रेखा, सोमवती, लखाबाज, अजय व रमेश तो विनोद पक्ष से उसकी पत्नी सुनीता, अशोक, नीलू, पप्पू व चंपा लहूलुहान हो गए। नौबस्ता पुलिस ने घायलों को एलएलआर अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.