आयुध निर्माणियों में ओवरटाइम बंद
जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर समेत देश की 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों में सार्वजनिक अवकाश और रविवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 11:20 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर समेत देश की 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों में सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन ओवरटाइम बंद कर दिया गया है। आयुध निर्माणी बोर्ड के इस आदेश से शहर में पांचों आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के करीब 20 हजार कर्मचारी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। यह आदेश अप्रैल से जून 2017 तक के लिए किया गया है। ओईएफ मजदूर संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान ने इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई है। कहा कि ओवरटाइम कर्मचारियों का अधिकार है, इसे तीन महीने के लिए खत्म किए जाने से छोटे कर्मियों को नुकसान होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें