व्यापारी की जेब काट 1.25 लाख रुपये उड़ाए
कानपुर : जरीब चौकी से टेंपो से घंटाघर जाते वक्त सोमवार शाम शातिर ने एक गल्ला व्यापारी के जेब काट ली।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 01:01 AM (IST)
कानपुर : जरीब चौकी से टेंपो से घंटाघर जाते वक्त सोमवार शाम शातिर ने एक गल्ला व्यापारी के जेब काट ली। जेब में 1.25 लाख रुपये थे। जानकारी होने पर व्यापारियों ने कलक्टरगंज थाने में हंगामा किया। गांधीनगर में रहने वाले गल्ला व्यापारी ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि कोपरगंज चौराहे के पास टेंपो से उतरते ही पास बैठा युवक तेजी से भागा। इसी बीच एक सवारी ने जेब कटने की बात बताई। इस पर कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ व्यापारी नेता विनोद गुप्ता को जानकारी दी। कलक्टरगंज थाने में मौजूद एसपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही। मामला रायपुरवा थाना क्षेत्र में होने के चलते वहां मामला दर्ज कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें