कानपुर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत
पनकी थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर की सर्विस नरोड पर सराय मीता के पास तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिस से पांच लोगों की मौत हो गई।
कानपुर (जेएनएन)। पनकी थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर की सर्विस नरोड पर सराय मीता के पास तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिस से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी युवक दोस्त थे। मृतकों के नाम तेजस मिश्रा पुत्र लालता प्रसाद उस्मानपुर कॉलोनी नौबस्ता, सुमित सचान पुत्र आर पी सचान नौबस्ता बसंत विहार, किसलय मिश्र पुत्र कैलाश नाथ मिश्र बर्रा, पुनीत प्रजापति उत्तर दूधनाथ प्रजापति बर्रा 2, छेदी सिंह का पुरवा, अंकित बर्रा-2 कार चालक की मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें- बाइक से ड्यूटी जा रहे सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में मौत
रूमा-भौंती हाईवे पर मंगलवार देर रात अनियंत्रित ईको स्पोर्ट्स कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हैलट पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बर्रा-2 निवासी किसलय, सुमित सचान, पुनीत व उस्मानपुर निवासी तेजस मिश्रा ईको स्पोर्ट्स कार से भौंती में आयोजित एक तिलक समारोह में हिस्सा लेने गए थे। कार अंकित चला रहा था। कार्यक्रम से सभी घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे हाईवे पर सरायमीता सर्विस लेन पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और यूकेलिपटस के पेंड़ से जा टकराई। स्पीड अधिक होने के नाते कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार युवक बाहर भी नहीं निकल सके।
यह भी पढ़ें- ISI एजेंट शमशुल ने खोले राज, तबाही की साजिश के लिए मिले थे 3 करोड़
हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पनकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचाया। हैलट में डॉक्टरों ने सभी की जांच की। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि सभी की मौत खून अधिक बह जाने के कारण हो चुकी है। मौत की खबर पर तीन के परिवार के लोग भी हैलट पहुंच गए थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।