फैली गिंट्टी बनी मुसीबत, फंसता ट्रैफिक
जागरण संवाददाता, कानपुर : जगह-जगह उखड़ी सड़क व फैली गिंट्टी लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी है। कंपन
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 08:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : जगह-जगह उखड़ी सड़क व फैली गिंट्टी लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी है।
कंपनी बाग चौराहा के पास सड़क उखड़ी होने से गिंट्टी भी फैल गई है। शहर का सबसे व्यस्त चौराहा होने से दिन भर सवा लाख से ज्यादा वाहन निकलते हैं। फैली गिंट्टी के कारण वाहन रफ्तार धीरे-धीरे निकलते है। कई बार उखड़ी सड़क को ठीक कराने के लिए लोगों आवाज उठा चुके है लेकिन समस्या का निस्तारण आज तक नहीं किया गया है। यही हाल गोपाल टाकीज चौराहा पीरोड, आनंद बाग, बेनाझाबर, जरीब चौकी, प्रेमनगर, शास्त्री चौक, विजय नगर समेत कई जगह सड़क उखड़ी है। केवल पैचवर्क हो जाए तो जनता को निकलने में दिक्कत न हो। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें