बाजार पर अपराधी रख रहे नजर
जागरण संवाददाता, कानपुर : लाठी मोहाल क्षेत्र में अराजकतत्व रात में बाजार व मकानों की रेकी कर रहे हैं
जागरण संवाददाता, कानपुर : लाठी मोहाल क्षेत्र में अराजकतत्व रात में बाजार व मकानों की रेकी कर रहे हैं। पिछले दिनों कुछ मकानों में चोरी भी हुई है। यह बात सोमवार को लाठी मोहाल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के चयन के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान उठी।
बैठक में तय हुआ कि सामान्य चौकीदारों को हटा सिक्युरिटी एजेंसी के गार्ड रखे जाएं। व्यापार मंडल सभी 145 सदस्यों को परिचय पत्र देगा ताकि शहर में जांच के दौरान वे उसे दिखा अपने व्यापारी होने की पुष्टि कर सकें।
बैठक में अरुण अग्रवाल चेयरमैन, अजय गुप्ता अध्यक्ष, अरुण तिवारी महामंत्री, विनोद सेठ कोषाध्यक्ष, दिनेश दीक्षित, पूरन चंद्र शर्मा, नरेश चंद्रा उपाध्यक्ष, अरविंद शुक्ल, अनिल गुप्त, विवेक वर्मा मंत्री, विजय सिंह प्रचार मंत्री, विजय राठौर, शरद जानी, विवेक वर्मा, शिवेंद्र गुप्ता, सोनू रस्तोगी, शुभम जैन कार्यकारिणी सदस्य, अतुल अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, आनंद शर्मा नामित कार्यकारिणी सदस्य तथा शिवेंद्र गुप्ता विधि सलाहकार चुने गए।