परिवारवाद और जातिवाद से पिछड़ा प्रदेश
कानपुर, बिधनू संवाद सहयोगी: उत्तरप्रदेश कई साल से परिवारवाद और जातिवाद के कोढ़ से उबर नहीं पा रहा है
कानपुर, बिधनू संवाद सहयोगी: उत्तरप्रदेश कई साल से परिवारवाद और जातिवाद के कोढ़ से उबर नहीं पा रहा है। इससे प्रदेश पिछड़ा प्रदेश बन गया है। यह बात बिधनू कठेरुआ गांव में गुरुवार को आयोजित भाजपा युवा सम्मलेन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कही।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में डकैत पैदा किए हैं, जो कभी बीहड़ में हुआ करते थे। मुलायम ¨सह और मायावती ने प्रदेश की जनता को छला है। प्रदेश में विकास केवल सपा नेताओं के भाषण में दिखता है। हकीकत में केवल विकास मुख्यमंत्री के परिवार का हुआ है। उन्होंने नोटबंदी पर कांग्रेस, सपा, बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि नोटबंदी से केवल इन्हीं तीनों पार्टियों को परेशानी हुई है। देश की जनता ने इस बार मर्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है। युवा कार्यकर्ताओं ने 50 किलो की फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा नेता अजीत तिवारी ने गदा और रवि दीक्षित ने तलवार भेंट की।
कार्यक्रम में एमएलसी अरुण पाठक, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजनारायण कटियार, पार्षद संजीत कुशवाहा, राहुल बच्चा, ललित मिश्र, उमाशंकर द्विवेदी, चंदन ¨सह, पियूष त्रिपाठी, रामशरण कुरील रहे।