हुक्का बार में छापा, दो युवक पकड़े गए
कानपुर, जागरण संवाददाता : नौबस्ता और आर्य नगर में बीते दिनों हुक्का बार में हुई कार्रवाई के बाद शहर
कानपुर, जागरण संवाददाता : नौबस्ता और आर्य नगर में बीते दिनों हुक्का बार में हुई कार्रवाई के बाद शहर पुलिस हरकत में आ गई है। शुक्रवार को कल्याणपुर पुलिस ने सीएसजेएम विश्वविद्यालय के पास छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार को भारी फोर्स के साथ अचानक पुलिस की छापेमारी से विश्वविद्यालय के निकट स्थित हुक्का बार में अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से एक हुक्के के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी हुक्का बार के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय पास होने के कारण काफी संख्या में छात्र यहां हुक्का पीने आते रहते हैं। संचालक उन्हें चोरी-छिपे बैठाकर हुक्का पिलाने का इंतजाम करते हैं। इसके बदले में वह छात्रों से मोटी रकम भी ऐंठते हैं। एसओ राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि हुक्का बार के संचालन होने की सूचना पर छापा मारा गया था। इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों यहीं के कर्मचारी हैं या ग्राहक, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही हुक्का बार का संचालन कौन कर रहा था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही संचालक के साथ शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जायेगा।