जल्द ही बंदियों से सप्ताह में तीन दिन मिल सकेंगे परिजन
कानपुर, जागरण संवाददाता: पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार आरपी सिंह रविवार दोपहर अचानक जिला जेल की व्यवस
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 01:01 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता: पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार आरपी सिंह रविवार दोपहर अचानक जिला जेल की व्यवस्था देखने पहुंच गए। उनके आने पर जेल अफसरों में हड़कंप मच गया। डीआईजी कारागार कहा कि बंदियों से परिजनों की मिलाई का समय अभी हफ्ते में अभी दो दिन है, जिसे तीन दिन किया जाएगा।
रविवार को पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर देहात गए थे, दोपहर करीब 12 बजे देहात से वापसी में लखनऊ जाने के बजाए वे पुलिस लाइन स्थित जिला कारागार पहुंच गए। उन्होंने महिला बैरक, बच्चों की बैरक, अस्पताल की व्यवस्था, दवाएं व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेलर से जेल में बंद खतरनाक अपराधियों की संख्या पूछी और उनकी सुरक्षा के बावत जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें