ठाकुर भले विराजो जी उड़ीसा जगन्नाथपुरी..
कानपुर, जागरण संवाददाता : श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बाल भवन फूलबाग में आयोजित भगव
कानपुर, जागरण संवाददाता : श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बाल भवन फूलबाग में आयोजित भगवान जगन्नाथ स्वामी के महाप्रसाद में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन पूजन कर मंगलमय जीवन और सुख समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने पहले भगवान जगन्नाथ स्वामी को विधि प्रकार के भोग अर्पित किए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। शिव तांडव की झांकी देख श्रद्धालु हतप्रभ रह गए। सुदामा चरित्र की झांकी भी मनमोह लेने वाली थी। श्रद्धालु 'ठाकुर भले विराजो जी उड़ीसा जगन्नाथपुरी में..', 'बांके बिहारी रे कजरारे तोरे मोटे मोटे नैन..' और 'हे शंभू बाबा मेरे भोले नाथ..' आदि भजनों पर झूम उठे। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री मनोज कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष विपिन किशोर गुप्त, रमेश चंद्र गुप्त, ज्ञानचंद्र गुप्ता, देव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।