Move to Jagran APP

'मिशन 2017' को सपाइयों ने भरा दम

कानपुर, जागरण संवाददाता : 'मिशन 2017' में कार्यकर्ता दम लगाएं। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को दिया है, इ

By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 01:12 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 01:12 AM (IST)
'मिशन 2017' को सपाइयों ने भरा दम

कानपुर, जागरण संवाददाता : 'मिशन 2017' में कार्यकर्ता दम लगाएं। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को दिया है, इसे जनता तक हर हाल में पहुंचाएं। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद विशंभर सिंह निषाद ने कही। वह रविवार को बर्रा बाईपास पर आयोजित सपा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है, इस बार फिर से प्रदेश में सपा की सरकार होगी। इसके पहले सेंट्रल स्टेशन, बर्रा व मेहरबान सिंह पुरवा में दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, विधायक मुनींद्र शुक्ला व सतीश निगम, महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, अमिताभ बाजपेई, रामेश्वर दयाल गुप्ता दयालु आदि रहे।

जाम में फंसा काफिला : दोपहर करीब 11.45 बजे राज्यसभा सदस्य विशंभर सिंह निषाद ट्रेन से सेंट्रल स्टेशन पर उतरे। उस वक्त बारिश खूब हो रही थी। यहां से वे मेहरबान सिंह पुरवा जाने के लिए वाहन पर सवार हुए। स्टेशन के सामने ही वह जाम में फंस गए। यह स्थिति कई स्थानों पर देखी गई। स्वागत समारोह की वजह से जनता को भी यातायात संकट झेलना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.