बच्चों को शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जोर
कानपुर, जागरण संवाददाता : बच्चों को मुफ्त शिक्षा व महिलाओं को सशक्तिकरण पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 01:11 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 01:11 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता : बच्चों को मुफ्त शिक्षा व महिलाओं को सशक्तिकरण पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह बात वक्ताओं ने इनरव्हील क्लब कानपुर विदुषी के अधिष्ठापन समारोह में कहीं।
इस अवसर पर डॉ. सबा यूनुस ने अध्यक्ष, डॉ सुचित्रा मिश्रा ने सचिव व मनीषा शुक्ला ने कोषाध्यक्ष की शपथ ली। बैठक में तय किया गया कि इस बार गरीबों को मुफ्त शिक्षा का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा शिविर व ब्लड डोनेशन के शिविर लगाए जाएंगे। पर्यावरण के तहत 27 जुलाई को पौधारोपण किया जाएगा। इस अंवसर पर सरोज कटियार डॉ नवीन मोहिनी निगम, उदिता शर्मा, मोहिनी, डॉ सीमा वर्मा, डॉ शानू आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें