गांव में खुलवाया स्कूल, नहीं लौटेंगे ¨हदुस्तान
कानपुर, जागरण संवाददाता : आईआईटी के दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि बैफैलो विश्वविद्यालय अमेरिका के अध्
कानपुर, जागरण संवाददाता : आईआईटी के दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि बैफैलो विश्वविद्यालय अमेरिका के अध्यक्ष प्रो. सतीश के. त्रिपाठी ने कहा कि उनका ¨हदुस्तान में बसने का कोई इरादा नहीं है। वह 44 वर्षो से देश से बाहर रह रहे हैं। आगे भी वे वहीं रहेंगे लेकिन वह अपने देश को भूले नहीं हैं। अपने गृह जनपद अंबेडकर नगर में बच्चों के लिए 12वीं तक का स्कूल खोला है।
उनका मानना है कि तकनीकी शिक्षा से पहले स्कूली शिक्षा की नींव मजबूत होना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उस जगह स्कूल खोला है जहां वे पले बढ़े थे। वे चाहते हैं कि उनके गृह जनपद के बच्चे भी भविष्य के वैज्ञानिक व शिक्षाविद् बनें। उन्होंने अपने देश में शिक्षा प्राप्त करके 1978 में मैरीलैंड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग में बतौर शिक्षक पढ़ाया। इस विश्वविद्यालय में उन्होंने 19 वर्ष अपनी सेवाएं दीं। उनके देश के बच्चों में भी यह क्षमता है। वह चाहते हैं कि यहां के बच्चे विदेशों में जाकर अपने देश का नाम रोशन करें। वह बेशक ¨हदुस्तान रहने न आएं लेकिन अपने देश व गृह जनपद के लिए शैक्षिक स्तर के उत्थान के लिए वे काम करते रहेंगे।