बीसी संचालक महिला ने लोगों के रुपए हड़पे, हंगामा
कानपुर, जागरण संवाददाता : काकादेव थानाक्षेत्र के विजय नगर में बीसी संचालक महिला पर इलाके की महिला ने
कानपुर, जागरण संवाददाता : काकादेव थानाक्षेत्र के विजय नगर में बीसी संचालक महिला पर इलाके की महिला ने रुपए हड़पने का आरोप लगाया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जानकारी पाकर करीब एक दर्जन अन्य पीड़ित भी शास्त्री नगर चौकी पहुंच गए और उन्होंने महिला पर बीसी चलाने के बहाने रुपए हड़पने का आरोप लगाया।
विजय नगर निवासी महिला काफी समय से बीसी का संचालक कर रही है जिसमें इलाके की मंजू उत्तम का भी 4 लाख रुपया है। आरोप है कि कई बार रुपए मांगने पर उसे लगातार टरकाया जाता रहा। बुधवार सुबह जब वह रुपए मांगने उसके घर गई तो उसने परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी तो वह दोनों पक्षों को लेकर शास्त्री नगर चौकी आ गई। जानकारी मिलने पर बीसी में पैसा फंसने से पीड़ित ओमप्रकाश, शांति मिश्रा, चंद्रेश्वर, मुन्नीदेवी व राजू गुप्ता सहित एक दर्जन लोग चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि 12 सदस्यों का करीब 15 लाख रुपया बीसी में फंसा है। इस पर चौकी इंचार्ज राघवेंद्र ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि बीसी का संचालन करने वाली महिला ने जल्द ही सारा रुपया वापस करने को कहा है। यदि वह ऐसा नहीं करती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।