30 हजार शौचालय का लक्ष्य अभी बने ढाई हजार
कानपुर, जागरण संवाददाता: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में 30 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य है इसमें से
कानपुर, जागरण संवाददाता: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में 30 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य है इसमें से अभी तक ढाई हजार बन गए है। वर्ष 2019 तक काम पूरा करना है। इसी कड़ी में शौचालय कैसे बनाए जाए इसके लिए श्रमिक भारतीय संस्था ने नगर निगम मुख्यालय में शौचालय बनाए है। महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने डेमो शौचालय का उद्घाटन किया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार शौचालय बनाने के लिए लोगों को धनराशि दे रही है। इसके लिए जगह बनाने वालों को देनी होगी बनाने के लिए सरकार आठ हजार रुपये देगी।
श्रमिक भारती संस्था नगर निगम के साथ खुले में लोगों को शौच में न जाने के लिए प्रेरित कर रही है। अब तक आठ बस्तियों में शौचालय बन गए है। इसी के तहत कैसे शौचालय जनता कितनी जगह में बना सकती है इसको नगर निगम मुख्यालय में बनाकर दिखाया गया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज श्रीवास्तव, सीमा पाण्डेय, शालिनी चतुर्वेदी आदि थे।
चालीस सुलभ शौचालयों का काम जल्द होगा शुरू
चालीस सुलभ शौचालयों के निर्माण का काम नगर निगम जल्द शुरू करने जा रहा है। टेंडर हो चुके है। अब केवल वर्कआर्डर होना बाकी है।