'बुंदेलखंड में नहीं है पानी का संकट'
कानपुर दक्षिण, जागरण संवाददाता : बुंदेलखंड में पानी का संकट नहीं है। केंद्र सरकार पेयजल आपूर्ति के ल
कानपुर दक्षिण, जागरण संवाददाता : बुंदेलखंड में पानी का संकट नहीं है। केंद्र सरकार पेयजल आपूर्ति के लिए ट्रेन भेज रही थी उसे वापस कर दिया गया है। आखिर इतना पानी रखा कहां जाएगा? जब जरूरत होगी तब मांग लिया जाएगा। सपा सरकार पेयजल समस्या को लेकर गंभीर है। किसानों की हालत को देखते उन्हें दो माह का राशन दिया जा रहा है। मजिस्ट्रेट व तहसीलदार नियुक्त किए गए हैं। यह बात गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने मेहरबान ¨सह का पुरवा में पत्रकारों से वार्ता में कही। वह विधान परिषद के पूर्व सभापति चौधरी सुखराम ¨सह यादव के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।
उन्होंने बताया कि अखिलेश सरकार पानी की योजनाओं पर 2200 करोड़ खर्च कर रही है। जहां नदियों की सफाई चल रही है, वहीं तालाब भी खोदे जा रहे हैं। अयोध्या, काशी, इलाहाबाद समेत कई जनपदों के घाटों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। गंगा, गोमती, वरुणा व अन्य नदियों की सफाई कराई जा रही है। वाराणसी के घाटों के लिए 40 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। सरयू परियोजना में पिछली सरकारें केवल पांच किलोमीटर की खोदाई कराती थीं, वहीं प्रदेश की सरकार ने 105 किलोमीटर की रेकार्ड खोदाई कराई है।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार में नरौरा बांध से 2 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे एटा, मैनपुरी, कानपुर, कानपुर देहात व फतेहपुर जनपदों में कुछ राहत मिलेगी। बुंदेलखंड में सूखे के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि वहां 13 डैम बनाए गए हैं। तालाबों की खोदाई कराकर पानी जमा करने की व्यवस्था की गई है। इस बारिश में पानी का संचयन किया जाएगा, जिससे अगले साल किसानों की परेशानी पूरी तरह दूर हो जाएगी।
इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री का हेलीकॉप्टर कालेज परिसर में बने हेलीपैड पर सुबह सवा नौ बजे उतरा। डीएम कौशल राज शर्मा, एसएसपी शलभ माथुर, एडीएम सिटी अविनाश ¨सह, एसपी साउथ समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया। करीब 10.20 पर वह रवाना हो गए।