एक माह बाद पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का मुकदमा
कानपुर, जागरण संवाददाता : पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर पतसा निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी के लड़के प
कानपुर, जागरण संवाददाता : पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर पतसा निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी के लड़के पर मारपीट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। एक माह पहले हुई घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
सात जुलाई को पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष की महिला ने गांव के सुखदेव के पुत्र नन्हे और दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए पनकी थाने में तहरीर दी थी। महिला का आरोप है कि नन्हे व उसके साथियों ने पहले घर में घुसकर मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
एसओ पनकी आशीष मिश्र ने बताया कि एक माह पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी।