संपत्ति विवाद में भाई की ईट मारकर हत्या
कानपुर, जागरण संवाददाता : चकेरी के श्यामनगर क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो भाइयों ने मिलकर सगे भाई क
कानपुर, जागरण संवाददाता : चकेरी के श्यामनगर क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो भाइयों ने मिलकर सगे भाई के सिर पर ईट मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
श्यामनगर भगवंत टटिया निवासी सुरेंद्र यादव (38) खेती किसानी करते थे। उनके तीन सगे भाई अरविंद, संजय उर्फ वीरेंद्र व धर्मेद्र उर्फ गुड्डू सब एक ही मकान में रहते है। कानपुर देहात के गांव असंदा में उन लोगों की 40 बीघा खेती है। सुरेंद्र के परिजनों के मुताबिक धर्मेद्र व संजय उनके हिस्से के खेत हड़पना चाहते थे। वह लोग जबरन बटाई पर खेत मांग रहे थे जिसके लिए सुरेंद्र मना करते थे। इसे लेकर कई बार पूर्व में विवाद हो चुका था। मंगलवार को सुरेंद्र खेती के काम से गांव गए थे। रात में उनकी पत्नी मुन्नी देवी को संजय शराब के नशे में गाली देने लगा जब विरोध किया तो पिटाई कर दी। इधर रात करीब नौ बजे जब सुरेंद्र गांव से वापस आए तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उनकी दोनों भाई संजय व धर्मेद्र से लड़ाई होने लगी। दोनों लात घूंसों से पीटते हुए उन्हें छत पर ले आए। जहां संजय ने ईट उठाकर सुरेंद्र के सिर पर मार दी इससे वह वहीं लहुलुहान होकर गिर पड़े। इस पर परिजन उन्हें लेकर पास के नर्सिगहोम गये जहां से उन्हें केपीएम रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चकेरी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ कैंट सुशील घुले ने बताया कि दोनों आरोपियों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।