Move to Jagran APP

अभियान चलाकर दर्ज कराएंगे वरासत

कानपुर : माता, पिता, पति की मृत्यु के बाद उनकी संपत्तियों का वारिस बनने के लिए लोगों को अब भटकना नही

By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 06:34 PM (IST)
अभियान चलाकर दर्ज कराएंगे वरासत

कानपुर : माता, पिता, पति की मृत्यु के बाद उनकी संपत्तियों का वारिस बनने के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एक बार फिर विशेष वरासत दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब पूरे प्रदेश में चलेगा। लेखपाल गांवों में जाएंगे और वरासत दर्ज करेंगे।

loksabha election banner

तमाम शिकायतों के बाद डीएम ने बीते वर्ष विरासत दिवस का आयोजन किया था, जिसमें तीन हजार से अधिक लोगों का नाम वरासत के तौर पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया था। इसकी सफलता के बाद अब शासन ने व्यापक अभियान चलाने को कहा है। अब लेखपाल गांवों में जाएंगे। चौपाल लगाएंगे और वरासत संबंधी मामलों का निस्तारण करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.