ओबामा की सुरक्षा में प्रदेश सरकार फेल
कानपुर, जागरण संवाददाता : प्रदेश सरकार जेलों में निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा तो कर नहीं पा रही है तो
कानपुर, जागरण संवाददाता : प्रदेश सरकार जेलों में निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा तो कर नहीं पा रही है तो फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा कैसे कर पाती। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने रविवार को पत्रकारों से कही। वह घंटाघर चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सपा सरकार अब अपने अंतिम दौर से गुजर रही है। जनता पर हो रहे अत्याचार ने 2017 का आगाज कर दिया है। आजम खां के महिलाओं को मशीन कहे जाने के बयान को कुत्सित मानसिकता वाला बताते हुए कहा कि सपाई महिलाओं के बारे में कैसा सोचते हैं यह उसका प्रमाण है। घर वापसी और चार बच्चे पैदा करने के प्रश्न पर बोले कि इसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है पार्टी सिर्फ विकास, राष्ट्रवाद और संविधान वाली ही बात करती है। लोकसभा, छावनी परिषद और स्नातक चुनाव में लगातार मिली जीत के लिए उन्होंने महानगर संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा।