खाद्य निरीक्षकों ने बेकरी उत्पादों के नमूने भरे
कानपुर, जागरण संवाददाता : शासन ने बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता से हो रहे खिलवाड़ पर अब सख्त रुख अपनाया
कानपुर, जागरण संवाददाता : शासन ने बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता से हो रहे खिलवाड़ पर अब सख्त रुख अपनाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षकों ने रविवार को तीन बेकरी शॉप में छापेमारी कर नमूने भरे।
शहर में तीन सौ से अधिक स्थानों पर बेकरी संचालित हो रही हैं। इनमें केक, पाव, चॉकलेट आदि बनाया जाता है। खाद्य निरीक्षक सलिल सिंह और संजय सिंह ने ग्वालटोली स्थित एमडी लाइव बेकरी में केके और चॉकलेट सिरप का नमूना भरा। इसी तरह एम ब्लाक किदवई नगर स्थित महेंद्रा फूड्स में रस्क, क्रीम, नमकनीक का नमूना भरा गया। साथ ही कई और जगहों पर जांच की गई। बेकरी संचालकों को किचन में साफ सफाई रखने के लिए कहा गया है। सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाहा ने बताया कि अब निरंतर छापेमारी कर नमूने भरे जाएंगे। ताकि उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहे।