मुख्यमंत्री के रूट को एक घंटे में चमकाया
कानपुर, जागरण संवाददाता: ऐसा नहीं कि नगर निगम व एटूजेड शहर को साफ नहीं कर सकता है अगर चाह ले तो एक घ
कानपुर, जागरण संवाददाता: ऐसा नहीं कि नगर निगम व एटूजेड शहर को साफ नहीं कर सकता है अगर चाह ले तो एक घंटे में शहर को चमका सकते है। अगर विश्वास न हो तो रविवार का उदाहरण सामने है। मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मात्र एक घंटे में उनके रूट से गंदगी का एक-एक कतरा साफ कर दिया। कर्नलगंज में जहां रोज गंदगी का अलम रहता था वहां पर सफाई के साथ चारों तरफ चूना पड़ा था।
नगर निगम व एटूजेड की खींचतान में पूरा शहर गंदगी से जूझ रहा है। सुबह उठते ही लोगों को चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखायी देती है, लेकिन रविवार को मालरोड से चुन्नीगंज, वीआईपी रोड, कर्नलगंज, लकड़मंडी इलाके में कूड़ा दिखायी नहीं दे रहा था।
नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह के आदेश के बाद भी सुबह न दिखायी देने वाले अफसर रविवार को छुंट्टी के दिन सुबह से ही चक्कर लगा रहे थे और कर्मचारियों से कहते जा रहे थे कि कहीं भी गंदगी न रहने दो नहीं तो कार्रवाई तय है। हर तरफ झाड़ू लग रही थी। यहां तक की रोज चोक रहने वाली गली पिट व नाली भी साफ हो रही थी। मुख्यमंत्री के सवा दो बजे तक शहर में उतरते ही इलाका चमक गया। यह वहीं टीम है जो रोज शहर को साफ करती है। फिर शहर क्यों नहीं साफ होता है?