Move to Jagran APP

एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्प संग दौड़ा कारवां

कानपुर, जागरण संवाददाता: लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 139वीं जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:03 PM (IST)
एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्प संग दौड़ा कारवां

कानपुर, जागरण संवाददाता: लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 139वीं जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। शहर में मंडलवार हुए इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठन और भाजपा कार्यकताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने टोलियां निकालीं तो भाजपा पदाधिकारियों ने मिठाई बांटी।

loksabha election banner

भाजपा के सभी 21 मंडलों में वृहद रूप से कार्यक्रम किए। तिलक नगर मंडल के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.05 बजे लाजपत भवन से हुई। यहां मौजूद अधिकांश लोगों ने रन फॉर यूनिटी टीशर्ट पहन रखी थीं। सांसद देवेंद्र सिंह भोले, बालचंद्र मिश्र, सुरेंद्र मैथानी, मथुरा पाल, डा.अरुण पाठक, शिव प्रसाद सोनकर रहे। कौशलपुरी मंडल के रन में कमला नेहरू पार्क में स्कूल एनएलके, रामकृष्ण मिशन, इंडियन पब्लिक स्कूल, गोल्डन टच स्कूल, शांति निकेतन स्कूल के बच्चे शामिल हुए। सभी दौड़ते हुए भदौरिया चौराहे से होते बनखंडेश्वर मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान राकेश सोनकर, सुनील बजाज, सतेंद्र मिश्र, सुरेश अवस्थी, महेंद्र शुक्ला, पूनम कपूर, गुरविन्दर सिंह छाबड़ा, आकाश शुक्ला रहे। रायपुरवा मंडल का कार्यक्रम चंद्रिका देवी चौराहे पर हुआ, इसमें पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र,अनूप अवस्थी, हनुमान मिश्र रहे। चुन्नीगंज मंडल के कार्यक्रम में प्रमोद विश्वकर्मा, संतोष निगम उपस्थित रहे। हरजेंदर नगर मंडी में पुराने चकेरी थाने पर आयोजित कार्यक्रम विधायक सतीश महाना, राकेश तिवारी, बीडी राय, राजू शुक्ला रहे। किदवई नगर मंडल का कार्यक्रम सोटे वाले बाबा मंदिर पर हुआ। यहां अनुराग शुक्ला, अचल गुप्ता, आशीष वाजपेई, रीता शास्त्री रहे। पनकी मंडल में रामलला इंटर कालेज पर आयोजन हुआ यहां राहुल चंदेल, सतेन्द्र पाण्डेय, रंजीता पाठक, अवध बिहारी मिश्र रहे। लाजपत नगर मंडल के कार्यक्रम में विधायक सत्यदेव पचौरी, तनवीर हैदर उस्मानी, ओमप्रकाश, दीपक सिंह, चंद्र कुमार गंगवानी रहे। श्यामनगर मंडल में पीएसी मोड़ पर कार्यक्रम हुआ यहां विधायक रघुनंदन भदौरिया, चिंता सिंह चंदेल रहे। बाबूपुरवा मंडल में समरजीत सिंह, शशिकांत तिवारी रहे। छावनी मंडल में राकेट तिराहा कैंट से नरौना चौराहा मालरोड तक दौड़ आयोजित की गई। जिसमें स्टेशन हेडक्वार्टर के एसएसओ कर्नल एमजेडयू सिद्दीकी सेना मेडल ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। यहां पर विधायक रघुनंदन भदौरिया, विनोद शुक्ला, उपेंद्र पासवान रहे। कलक्टरगंज मंडल में हमराज कांप्लेक्स पर कार्यक्रम हुआ यहां विधायक सलिल विश्नोई, संत मिश्र, मुकुंद मिश्र, रमाशंकर अग्रहरि रहे। निराला नगर मंडल में चावला मार्केट पर हुए कार्यक्रम में रघुराज सरन गुप्ता, निर्मल तिवारी, बर्रा मंडल में सचान गेस्ट हाउस पर हुए कार्यक्रम में सुरेश बाजपेई, भूपेंद्र त्रिपाठी, जगदीश राठौर ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.