कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का वाद
कानपुर, जागरण संवाददाता: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सपा कार्यकर्ता ने मंगलवार को अदालत में मान
कानपुर, जागरण संवाददाता: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सपा कार्यकर्ता ने मंगलवार को अदालत में मानहानि का वाद दाखिल किया है।
गोविंद नगर के नौरैयाखेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह चंदेल उर्फ पूती सिंह ने आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत यह मामला दाखिल किया है। अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि बीते 23 वर्ष से वह सपा में कार्यकर्ता हैं और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अपनी गाड़ी में सपा का झंडा लगाते हैं। 27 सितंबर 2014 को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने बयान दिया था कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा है उसके भीतर गुंडा बैठा होगा। चूंकि वह सामाजिक व्यक्ति भी हैं लिहाजा उनके कुछ जानने वालों ने इस बयान पर कटाक्ष कर उनका उपहास उड़ाया। इससे उनके मान सम्मान को क्षति हुई है। मामले में अधिवक्ता अरुण अवस्थी ने बताया कि अदालत ने मामला दर्ज कर लिया है। 18 अक्टूबर को नरेंद्र सिंह की गवाही होगी।