सेक्युलर मोर्चा बनेगा, किसानों के लिए लड़ेंगे : शिवपाल
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव आज कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के रामाश्रम में अचानक पहुंच गए।
कन्नौज (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी से इतर नया राजनीतिक दल बनाने की जिद में लगे हैं। इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव का दावा है कि वह जल्दी ही सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव आज कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के रामाश्रम में अचानक पहुंच गए। शिवपाल ने बाबा जगत नारायण की समाधि पर पहुंच कर माथा टेका। उनके पुत्र डॉक्टर आनन्द यादव से कुटिया में बैठकर 15 मिनट तक बातचीत की।
यहां उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा बनेगा। इस पर काम चल रहा है। जल्द लखनऊ में अधिवेशन बुलाकर घोषणा की जाएगी। मोर्चा किसानों के लिए लड़ाई करेगा। पशु बाजारों की हालत खराब हो गई है। किसान व कारोबारी को हक दिलाने का काम होगा।
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से योगी आदित्यनाथ सरकार को झटका
शिवपाल ने कहा प्रदेश की मौजूदा सरकार के कामकाज पर अभी बोलना जल्दबाजी होगा। जल्द इसको लेकर बात करेंगे। कन्नौज हमारे रग-रग में बसा है। यहां के गली कूचे से हम वाकिफ हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी अादित्यनाथ 2024 तक बन सकते हैं पीएम: रामभद्राचार्य
इसके बाद उनका काफिला रवाना हो गया। उनके साथ आए शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा की जल्द प्रदेश के हर जिले में संगठन का विस्तार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते दस्तक देगा मॉनसून
अब तक 20 जिलों में गठन हो चुका है।