साक्षी महाराज की हामिद अंसारी को चार माह तक पाकिस्तान में रहने की सलाह
साक्षी महाराज ने कहा कि लोकतंत्र में मुसलमान यदि कहीं सुरक्षित हैं तो वह भारत में ही हैं । हामिद अंसारी महत्वपूर्ण तथा संवैधानिक पद पर रहे हैं।
कन्नौज (जेएनएन)। उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी सांसद तथा फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज ने आज फिर आग उगली है। साक्षी महाराज ने पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को चार महीने तक पाकिस्तान में रहने की सलाह दी है।
कन्नौज के किरन इंस्टीट्यूट में उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि सिर्फ भारत में ही मुस्लिम सबसे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मुसलमान यदि कहीं सुरक्षित हैं तो वह भारत में ही हैं । हामिद अंसारी महत्वपूर्ण तथा संवैधानिक पद पर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एकेटीयू के निलंबित रजिस्ट्रार यूएस तोमर को राज्य सरकार ने किया बर्खास्त
उनको इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। यदि यहां मुसलमान असुरक्षित हैं तो वह चार माह पाकिस्तान रहकर आएं। उनको अपने बयान की सारी हकीकत का अनुवभ मिल जाएगा।
साक्षी महाराज ने कहा कि प्रत्येक जिले में गोशाला का निर्माण कराया जायेगा। देश में लव जिहाद अभिशाप बना है कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय दिया है। हमार देश में लड़कियां शादी के बाद बेची जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: हां, देश का मुस्लिम समाज भयभीत है: शिवपाल यादव
वह सीरिया तक पहुंचाई जा रही हैं। वहां पर सारे आतंकवादी उनका शोषण कर रहे हैं । औरैया में हिस्ट्रीशीटर का नामांकन कन्नौज के बारे में उन्होंने कहा कि कन्नौज लुटेरों का क्षेत्र नहीं है। यहां की खुशबू पूरे देश में फैल रही है।