शिव भक्तों की भीड़ से सड़कें पड़ गई छोटी
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने को निकले भक्तों की भीड़ से
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने को निकले भक्तों की भीड़ से सड़कें छोटी पड़ गई हैं। गुरुवार को यातायात संभालने के लिए पुलिस को पसीना छूट गया। हाइवे सहित नगर के विभिन्न चौराहों पर यातायात ठहरा रहा।
बुधवार रात से सड़कों पर भक्तों की संख्या बढ़ी। देर रात भीड़ देख फर्रुखाबाद चौराहा व पीपल चौराहा पर पुलिस मुस्तैद कर दी गई। इसके बाद भी यातायात व्यवस्था सही नहीं चल सकी। रात को पुलिस ने व्यवस्था बनाई तो गुरुवार सुबह से वह धराशाई हो गई। पुलिस टीम कांवरियों के लिए रास्ता साफ कराती तो वाहनों का जमघट लग जाता।जब वाहनों को निकालने की व्यवस्था की जाती तो कांवरियों की भीड़ नजर आने लगती। इससे देर शाम तक जीटी रोड पर वाहन रेंगते रहे। कई किलोमीटर लंबी लाइनें दोनों ओर लगी रहीं। कुछ ऐसा ही हाल विशुनगढ़ व सौरिख रोड पर भी रहा। कांवरियों ने मंदिर तक पहुंचने को एक किनारा पकड़ लिया तो वाहन चालकों को दूसरे ओर से निकलना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर ¨सह ने कहा कि सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कांवरियों की अधिक भीड़ के कारण आवागमन कई बार बाधित हुआ लेकिन हालात संभाल लिए गए। शुक्रवार को व्यवस्था और चाक चौबंद की जाएगी।