वृद्धा की मौत, ठंड लगने की आशंका
गुरसहायगंज, अंप्र.: पावर हाउस के पास रह रही एक वृद्धा की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है। उसकी मौत के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के पावर हाउस कार्यालय के पीछे खाली पड़ी कालोनी के बरामदे में पिछले एक सप्ताह से एक अज्ञात वृद्ध महिला रह रही थी। शुक्रवार की रात में उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में स्थानीय रामबाबू बाथम ने बताया कि वृद्ध महिला किसी दूसरे प्रांत थी। उसकी भाषा भी किसी को समझ में नहीं आती थी। पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ दिखाई दे रही थी। वृद्धा की मौत सर्दी से होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद नागरिक धीरेन्द्र आर्य, नीरज मिश्रा, श्रीकृष्ण यादव, रविन्द्र सक्सेना आदि लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर