आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम
संवादसूत्र, समधन : पति पत्नी के विवाद में आग लगाने पर झुलसी महिला की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत ह
संवादसूत्र, समधन : पति पत्नी के विवाद में आग लगाने पर झुलसी महिला की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मची रही।
नगर के मोहल्ला बगिया निवासी असलम खां की पुत्री सबीना बेगम की शादी नौ वर्ष पूर्व नबी दराज पुत्र मुन्ना सुल्तान निवासी हैवतपुर गढि़या थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। जनवरी 2017 में नबी दराज के दूसरी शादी करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी सबीना को जलाकर मार डालने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में सबीना को फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान सबीना के पिता असलम खां ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा जेल भेजवा दिया था। घायल पुत्री को कानपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।