प्रलोभन से दूर रह मतदान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा
संवाद सूत्र, ठठिया : विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष व पारदर्शिता से प्रदेश का मुखिया चुनने के लिए छात्र
संवाद सूत्र, ठठिया : विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष व पारदर्शिता से प्रदेश का मुखिया चुनने के लिए छात्रों व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। गांव की गलियों में जाकर ग्रामीणों को जानकारियां भी दी।
सोमवार को विकास खंड उमर्दा के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतसार की शिक्षिकाएं शशि बाला राजपूत व सुनीत देवी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में मतदान जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने रैली में जातिवादी मानसिकता से हटकर, प्रलोभन के झांसे में न आने की हिदायत दी। नारेबाजी कर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ में मतदान को अपना अधिकार बताकर बढ़-चढ़ कर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने ग्रामीणों को जानकारियां देते हुए बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शिता से चुनाव होने पर प्रदेश का मुखिया भी विकास करने वाला होगा। प्रलोभन देने वाले लोग चुनाव के बाद सिर्फ अपनी जेब गरम करेंगे। इस मौके पर प्रधान रावेंद्र ¨सह, अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।