नाबालिग बढ़ा रहे मार्ग दुर्घटनाएं
कन्नौज,जागरण संवाददाता : यातायात नियमों का उल्लंघन करना लोगों की आदत में शुमार हो गया है। लोग जाने-अ
कन्नौज,जागरण संवाददाता : यातायात नियमों का उल्लंघन करना लोगों की आदत में शुमार हो गया है। लोग जाने-अनजाने में नाबालिगों को बाइक या कार की चाबी थमा देते हैं। इससे मार्ग दुर्घटनाओं को बढ़ने का मौका मिल जाता है। यातायात पुलिस नाबालिग व बगैर लाइसेंस के वाहन दौड़ाने वाले चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रहे युवा बाइक सवार सबसे ज्यादा हादसे के शिकार हुए हैं। मौजूदा साल में 421 ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें 120 युवाओं की मौत हो गई। इनकी उम्र 16 से 18 वर्ष से कम है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। दिन पर दिन बढ़ती दुर्घटनाओं की संख्या के बाद भी लोग यातायात नियमों को ताक पर रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के मुताबिक हेलमेट व कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करना हादसों की बड़ी वजह सामने आई है। संदिग्धों की तलाश और सुरक्षित यातायात के लिहाज से प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वाहन चे¨कग अभियान चलाया जाता है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
सतर्कता से बचाई जा सकती जान
बाइक व कार चलाने वाले चालक अगर थोड़ी सी सतर्कता बरतें तो सड़कों में कमी लगाई जा सकती है। इसमें बाइक सवार हेलमेट चलाकर निर्धारित गति से वाहन चलाएं। वाहन को मोड़ते या ओवरटेक करते समय यातायात नियमों का पालन करें। इसी तरह कार या बड़े वाहन गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे। कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करें। गाड़ी चलाते समय अपनी साइड चले। वाहन को मनचाहे जगह न खड़ा न करें। रसायनिक पदार्थ का बिल्कुल भी सेवन न करें।
जिम्मेदार बोले
यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन वाहन चे¨कग अभियान चलाया जाता है। इस दौरान तीन सवारी, कागज न होने, नाबालिग के वाहन चलाने या लाइसेंस न होने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाती है।
-कमलेश ¨सह, प्रभारी यातायात निरीक्षक।