त्योहार पर पुलिस मुस्तैद
तालग्राम, संवाद सूत्र : दीपावली के त्योहार पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके लिए बुधवार को शांति कमेटी की
By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 08:15 PM (IST)
तालग्राम, संवाद सूत्र : दीपावली के त्योहार पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके लिए बुधवार को शांति कमेटी की बैठक में बिजली, पानी व सुरक्षा पर चर्चा हुई। बुधवार को थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी ने शांति कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने गंदगी पर ¨चता जताई। चेयरमैन दिनेश यादव ने सफाई कर्मी लगाने का हवाला दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विभिन्न स्थानों पर शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, तोताराम शर्मा, धनीराम प्रजापति, मल्लू कनौजिया, शिब्बू कुरैशी, इरशाद अली, राजन गुप्ता रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें