अफसरों ने फोन कर किसानों को बुलाया
कन्नौज, जागरण संवाददाता : सुबह हुई जोरदार बारिश का असर कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान मेले पर भी दिखाई
कन्नौज, जागरण संवाददाता : सुबह हुई जोरदार बारिश का असर कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान मेले पर भी दिखाई दिया। मेले में दोपहर तक अफसरों व किसानों के न पहुंचने से पंडाल में सन्नाटा पड़ा रहा। इसके बाद पहुंचे अफसरों ने फोन कर किसानों को एकजुट किया। इसके बाद पंडाल में कुछ भीड़ दिखाई दी।
जिला उद्यान विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत दो दिवसीय किसान मेल का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया था। दूसरे दिन सुबह बारिश होने लगी। नौ बजे तक बारिश होने से दूर-दराज से आने वाले किसान मेले में नहीं पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक कुछ अफसर व किसान ही पंडाल में मौजूद दिखे। इससे अफसरों के माथे में ¨चता की लकीरें साफ दिख रही थी। इसके बाद अफसरों ने जागरूक किसानों से फोन कर उन्हें अन्य किसानों को लाने को कहा। दोपहर एक बजे के बाद कई जगहों से ट्रैक्टर भरकर किसान लगाए गए। इसके बाद पंडाल में कुछ भीड़ दिखी। इसके बाद भी कई कुर्सियां खाली पड़ी थी। कानपुर से आए कृषि वैज्ञानिक जीएस गौड़ ने केला की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसान कम लागत में केले की अच्छी पैदावार कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक अमर ¨सह आम, अमरूद, प्याज समेत दलहनी खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव, जिला कृषि अधिकारी नीरज रान, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।