महिला ने आग लगाकर जान देने का किया प्रयास
तिर्वा, संवाद सहयोगी : घरेलू बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर महि
तिर्वा, संवाद सहयोगी : घरेलू बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। नाजुक हालत में उसको मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है।
कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी राहुल दुबे के साथ में उनकी पत्नी रमा देवी का घरेलू बातों को लेकर तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था। मामूली बात पर मंगलवार सुबह राहुल ने रमा को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर रमा ने घर रखा केरोसिन अपने पर डाल दिया तथा आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आग की लपटें देखकर ससुरालीजनों को भगदड़ मच गई। राहुल ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया तथा तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। गंभीर हालत में उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत ¨चताजनक बनी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी तथा मेडिकल कालेज प्रशासन ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजी है।