ग्राम उदय के जरिए दिलों में बनाएं जगह
कन्नौज, जागरण संवाददाता : सभी कार्यकर्ता ग्राम उदय-भारत उदय के जरिए ग्राम पंचायतों में वृहद कार्यक्र
कन्नौज, जागरण संवाददाता : सभी कार्यकर्ता ग्राम उदय-भारत उदय के जरिए ग्राम पंचायतों में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की लाभकारी नीतियों और प्रदेश सरकार की खामियों से वाकिफ कराएं। जिन पंचायतों में ग्राम उदय का कार्यक्रम नहीं हो सका है, वहां एक सप्ताह के अंदर यह कार्यक्रम आयोजित कर लिए जाएं।
उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार ने दिए। रविवार को वह शहर के एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने संगठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मंडल, सेक्टर प्रमुखों की समितियां गठित कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने आजीवन निधि और सक्रिय सदस्यता की भी समीक्षा की। इस दौरान सुब्रत पाठक ने कहाकि प्रदेश सरकार के खिलाफ आम जनमानस है। भारतीय जनता पार्टी ही उन्हें आतंक मुक्त शासन देगी। इसलिए कार्यकर्ता जमीन पर जाकर अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी करें। पूर्व विधायक कलियान ¨सह दोहरे ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करने की सलाह दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अनिल कुमार गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, अवधेश राठौर, शहजादे पाठक आदि मौजूद रहे।