बदमाशों ने किसान से नकदी लूटी
इंदरगढ़, संवाद सूत्र : मार्शल सवार बदमाशों ने रोड पर खड़े बस का इंतजार कर रहे किसान को झांसा देकर अपन
इंदरगढ़, संवाद सूत्र : मार्शल सवार बदमाशों ने रोड पर खड़े बस का इंतजार कर रहे किसान को झांसा देकर अपने साथ बैठा लिया। रास्ते में तमंचा लगाकर किसान से नकदी लूट ली तथा चलती गाड़ी से फेंक दिया। इससे किसान घायल हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर बदमाशों की फिराक में छापेमारी भी की है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के चंदपुर गांव निवासी घनश्याम लोडर पर धान बेचने तिर्वा मंडी गया था। रविवार को 10 हजार की धान बिक्री की। उसके बाद बाजार से कुछ सामान खरीदकर बस का इंतजार करने लगा। वह पटेल नगर तिराहा इंदरगढ़ बस स्टाप पर था तो उसी बीच मार्शल सवार पांच लोग आए और उसको झांसा देकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बदमाशों ने ताहपुर रोड पर जाकर घनश्याम के तमंचा लगा दिया तथा करीब नौ हजार की नकदी लूटकर चलती गाड़ी से फेंक दिया। इससे उसके चोटें भी आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरील ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच शुरू कर दी गई। पीड़ित से पूछताछ कर घटनास्थल का जायजा लिया गया है। जल्द ही घटना से पर्दाफाश कर दिया जाएगा।