Move to Jagran APP

सभी ब्लाक प्रमुख सीटों पर लहराया सपा का परचम

कन्नौज, जागरण संवाददाता : जिले की सभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर सपा का परचम लहराया। जिले की

By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 07:01 PM (IST)
सभी ब्लाक प्रमुख सीटों पर लहराया सपा का परचम

कन्नौज, जागरण संवाददाता : जिले की सभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर सपा का परचम लहराया। जिले की पांच सीटों पर सपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध हो गए थे। तीन सीटों पर चुनाव हुआ तो यहां भी सपा प्रत्याशियों के पक्ष में एकतरफा वोट डाले गए। विपक्षी प्रत्याशियों को एक-दो वोट ही हासिल हुए। सपा भी बंपर जीत पर सपाइयों का उत्साह बढ़ गया और जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

कन्नौज में कुल आठ ब्लाक हैं। इसमें उमर्दा, हसेरन, गुगरापुर, तालग्राम और छिबरामऊ में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उसके बाद रविवार को तीन विकास खंड में चुनाव कराए गए। इसमें कन्नौज सदर, जलालाबाद और सौरिख विकास खंड थे। सदर ब्लाक में सुबह 11 बजे वो¨टग शुरू हुई। इस दौरान गेट पर पुलिस अधिकारी वोटर लिस्ट के आधार पर ही मतदाताओं को प्रवेश दे रहे थे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोपहर 2 बजे तक सभी मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सभी 99 वोट पड़े। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना हुई तो सपा प्रत्याशी वीरपाल ¨सह 'नीलू यादव' को 97 वोट हासिल हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी आशीष कुमार और लड़ैता पाल को महज एक-एक वोट पर ही संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम आते ही सपाइयों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। समर्थकों ने नीलू यादव को मालाओं से लाद दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ प्रत्याशी को कंधे पर उठा लिया और लोहिया चौराहे पर पहुंचे। वहां जमकर आतिशबाजी छुड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसी तरह से जलालाबाद में भी सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां माना जा रहा था कि दोनों प्रत्याशी असरदार हैं और ब्लाक प्रमुख की राजनीति में काफी समय से अपना प्रभाव जमाए हैं, तो यहां मुकाबला रोचक होगा। दोपहर 3 बजे तक यहां पर सभी 51 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे जब चुनाव परिणाम आया तो चुनाव एकतरफा निकला। सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव को 48 मत मिले। इनके सामने चुनावी ताल ठोंक रहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र ¨सह जंटर की पत्नी सरला ¨सह को महज तीन वोट ही मिले। चुनाव परिणाम आते ही सपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा प्रत्याशी के भाई जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव को लोगों ने कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब ¨सह यादव आदि भी पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.