केबिल में आए फाल्ट से 24 घंटे आपूर्ति रही बाधित
गुरसहायगंज, संवाद सूत्र : 220 पावर स्टेशन छिबरामऊ में अचानक गुरसहायगंज को आने वाली सप्लाई की केबिल म
गुरसहायगंज, संवाद सूत्र : 220 पावर स्टेशन छिबरामऊ में अचानक गुरसहायगंज को आने वाली सप्लाई की केबिल में फाल्ट आ जाने से नगर की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से अधिक प्रभावित रही। इससे की पेयजल व बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो गए। बिजली कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
शनिवार दोपहर एक बजे विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन की तरह रो¨स्टग के तहत बंद की गई। जब चार बजे शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति गुरसहायगंज में नहीं आई तो नागरिकों ने उपखंड कार्यालय में विद्युत आपूर्ति न आने की जानकारी हासिल की। एसडीओ गजेंद्र ¨सह ने कहा कि 33 केवीए की लाइन जोकि 220 पावर स्टेशन छिबरामऊ से गुरसहायगंज के लिए जुड़ी है। उसकी केबिल अचानक भस्ट होने जाने के कारण गुरसहायगंज सर्किल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए विद्युत कर्मचारी केबिल को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए है। इसके बाद देर रात विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका। विद्युत आपूर्ति न मिलने से नगर व आसपास के गांव ऊंचा, लाड़पुर, बनियानी, मझपुर्वा, डुंडवाबुजुर्ग, मिरगावां, खांडे़देवर सहित कई ग्रामों में पूरी रात अंधेरा फैला रहा। इसके साथ ही नगर में पानी की सप्लाई व अन्य बिजली से संचालित उपकरण बंद रहे। दूसरे दिन फाल्ट सुधार के बाद दोबारा केबिल फुंक गई। तीसरी केबिल को फर्रूखाबाद जनपद से मंगवाकर ओवरहेड केबिल डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसके माध्यम से विद्युत आपूर्ति रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सुचारू रूप से संचालित हो सकी।