14 घंटे गुल रही सौरिख क्षेत्र की बिजली
सौरिख, संवाद सूत्र : 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलने के सपने ग्रामीण क्षेत्रों में सपने ही रह गये। विद्यु
सौरिख, संवाद सूत्र : 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलने के सपने ग्रामीण क्षेत्रों में सपने ही रह गये। विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही से कस्बे के उपकेंद्र से 14 घंटे की कटौती हो रही है और पूछने पर कोई सही जानकारी भी आम आदमी को नहीं दी जा रही है। ऐसे में लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
गुरुवार रात्रि 1 बजे सौरिख उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बंद हो गयी। इससे उपकेंद्र से जुड़े सौरिख, सकरावा, राजपुर व नादेमऊ फीडर बाधित हो गये, जिससे 55 ग्राम पंचायतें अंधेरे में डूब गयी। लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन बिजली नहीं आयी। लोगों ने रात में कर्मचारियों को फोन किये तो रिसीव नहीं किये गये। इसके बाद सुबह ही लोग बिजली घर पर पहुंच गये। कर्मचारियों ने पहले तो अनभिज्ञता जताई लेकिन कुछ देर बाद ऊपर से कटौती की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। लोग वापस लौट आये। इसके बाद शाम 4 बजे आपूर्ति कस्बे को दी गयी। इससे पहले मंगलवार व बुधवार रात्रि को भी 1 बजे बिजली काट दी गयी और सुबह 8 बजे दी गयी थी। रोजमर्रा की इस समस्या को लेकर लोग बेहद परेशान हैं। देवेंद्र ¨सह, ताहिर अली, फूल ¨सह, उमेश, विकास, वेदराम, राशिद अली आदि ने उच्चाधिकारियों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करवाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी फोन ही नहंी उठाते हैं। एसडीओ सुधांशू श्रीवास्तव ने कहा कि जर्जर लाइनों की वजह से फाल्ट अधिक होते हैं। नई लाइनों का प्रस्ताव भेजा गया है। लाइने बदले जाने पर फाल्ट स्वत: कम हो जायेंगे।