ऑनलाइन बनाए जाएंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
कन्नौज, जागरण संवाददाता : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए
कन्नौज, जागरण संवाददाता : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीएन बाजपेयी की अध्यक्षता में सीएमओ दफ्तर में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें भाग ले रहे चिकित्साधिकारियों, डाटा इंट्री आपरेटर और अन्य चिकित्साकर्मियों को साफ्टवेयर पर डाटाबेस फीड करने के सरल तरीकों को बताया गया। जिससे सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द से जल्द ऑनलाइन प्रमाण पत्रों को बनाने का काम शुरू हो सके।
प्रशिक्षण दे रहे सीएमओ डा. पीएन बाजपेयी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिशु जन्म के 21 से 30 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसी प्रकार मृतक का भी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर उसे साफ्टवेयर पर फीड कर ऑनलाइन किया जाएगा। अगर जन्म-मृत्यु संस्थागत है, तो प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी चिकित्सा प्रभारी व उसके कर्मचारियों की होगी। जबकि आवासीय घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी परिवार के मुखिया की होगी। स्वास्थ्य टीमें आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकत्री का सहयोग प्राप्त कर प्रमाण पत्रों को बनाने का काम करेंगे। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों का डाटाबेस सृजन करने में लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. जेआर ¨सह, डा. र¨वद्र साहू, शोध अधिकारी वाई एस मंजुल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।