गिहार बस्ती में नहीं घुस सकी विद्युत टीम
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : अभियान के तहत बिजली चे¨कग करने पहुंची टीम के सदस्य गिहार कालोनी में घुसने का
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : अभियान के तहत बिजली चे¨कग करने पहुंची टीम के सदस्य गिहार कालोनी में घुसने का साहस नहीं जुटा सके। टीम के साथ में चल रहे पुलिस बल को महिलाओं ने खरीखोटी सुनाई। ऐसे में कर्मचारी कालोनी को छोड़कर आगे चे¨कग के लिए निकल गये।
शनिवार को विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी सुधांशू कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता अवनीश कुमार कर्मचारियों के साथ गिहार कालोनी पहुंचे। अभियान के तहत कालोनी में कनेक्शनों की चे¨कग होनी थी, जिसके चलते पुलिस बल को भी साथ ले लिया गया था। जैसे ही टीम बस्ती के सामने पहुंची, वहां पर एकत्रित महिलाओं व युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़ने वाले कर्मचारी को नीचे गिरा देने की धमकी दी। वहीं पुलिस टीम करीब 200 मीटर दूर खड़ी मूकदर्शक बनी रही। अफसरों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद टीम बस्ती से कुछ दूरी पर जाकर खड़ी हो गई। पुलिस होने के बाद भी कोई बस्ती के अंदर घुसने का साहस नहीं जुटा सका। बाद में विद्युत टीम आगे निकल गई और दूसरे स्थान पर जाकर चे¨कग की। एसडीओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। पीएसी व महिला पुलिस की मौजूदगी में गिहार बस्ती में चे¨कग अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद टीम ने मुहल्ला रामनगर व पश्चिमी बाईपास पर 180 घरों की जांच करते हुए 50 नए मीटर लगाए। 20 घरों के अधिभार में वृद्धि की गई तथा बकाये में 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।